फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लेन बाइपास को कांग्रेस ने बताया राजबब्बर का प्रयास

Thu, 11 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-इटावा मार्गे के लिए फीरोजाबाद बाईपास को कांग्रेसियों ने कांग्रेस सरकार की योजना बताया। इसे भाजपा विधायक मनीष असीजा के नहीं बल्कर तत्कालीन फीरोजाबाद सांसद राजबब्बर के प्रयास बताए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर योजनाओं का झूठा श्रेय लेने और बिना प्रयास के वाहवाही लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने सिक्सलेन के श्रेय पर नाराजगी जताई जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने इसे कांग्रेस की बाई फसल बताया और भाजपा को इस पर जबरन कब्जेदार कहा। उन्होंने कहा कि मनीष असीजा केंद्रीय मंत्री से मिलकर कांग्रेस की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे हैं और सस्ती लोकप्रियता पा रहे हैं। राजबब्बर ने सांसद काल में इस जिले का सैकड़ों योजनाएं दी। जेड़ाझाल योजना भी राजबब्बर का प्रयास थी मगर सपा अब उसपर कुंडली मारकर बैठ गई है। मुख्यमंत्री भी इसे अपनी योजना बताते हैं। उधर दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने भाजपा विधायक पर राजबब्बर की योजना को प्रचारित कर गुमराह करने का आरोप लगाया।
जिला कार्यालय पर  प्रेस वार्ता में हाजी सईद पटेल , प्रेमशंकर शर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष योगेश दिवाकर, सपना दिवाकर, सुमन गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, रामनिवास यादव, विजय शर्मा, विवेक तिवारी कन्हैया, प्रशांत तिवारी लल्लू, उमाकांत पचौरी, संतोषी, पीके पाराशर मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें