जेड़ाझाल परियोजना के तहत चल रहे कार्य का डीएम के निर्देश पर नगर निगम,
जलनिगम के अफसरों ने सांती रोड प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट एवं नंदपुर
गांव पहुंच कर नहर खुदाई कार्य का जायजा लिया।
शासन द्वारा जेड़ाझाल परियोजना के लिए 433 करोड़ की मंजूरी प्रदान कर दी
है। शासन द्वारा यह धनराशि विभागों को किश्तों में दी जाएगी। शासन द्वारा
जेड़ाझाल परियोजना के लिए गत माह 28.35 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी।
सैलई में सांती रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए दो हेक्टयर तथा
नंदपुर में करीब 31 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
शनिवार को
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर नगर आयुक्त रामऔतार रमन, जलनिगम एक्सईएन
वीपी सिंह ने सैलई सांती रोड पर पहुंचकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए
चिह्नित भूमि का जायजा लिया। इसके उपरांत अफसरों नेनंदपुर में चल रही नहर
खुदाई कार्य का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि नहर खुदाई कार्य एक-दो
स्थानों पर अधूरा है, जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। जलकल विभाग के जेई
मुंशीलाल वर्मा, अजय मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
नंदपुर में स्टोर होगा पानी, बनेगी झील
नदियों
का पानी स्टोर करने के लिए नंदपुर में करीब 31 हेक्टेयर भूमि पर एक बड़ी
झील बनाई जाएगी, जिससे नदी का पानी यदि 15 दिन अथवा एक माह के लिए रोका
जाता है तो शहर में आपूर्ति के लिए किल्लत न खड़ी हो।
सैलई
स्थित सांती रोड पर चिन्हित करीब दो हेक्टयर भूमि पर 120 एमएलडी पानी के
लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 11 मई को
टेंडर जारी किए जा रहे हैं, वर्कआर्डर जारी होते ही कार्य प्रारंभ करा दिया
जाएगा।
वीपी सिंह
अधिशासी अभियंता
जलनिगम-अस्थाई निर्माण खंड