फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन के लिए किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा

Wed, 27 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे साथ ही सिक्स लेन की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया पर मंथन किया गया। नसीरपुर क्षेत्र में भूमि के अधिग्रहण के संबंध में चर्चा की। एनएचएआई ने किसानों को सर्किल दरों से चार गुना मुआवजा देने का ही निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर सिक्स लेन से प्रभावित होने वाले किसानों को भी एनएचएआई चार गुना दरों से ही मुआवजा राशि का वितरण करेगी। बुधवार को डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। सिक्स लेन के लिए कुल 54 गांवों में से 37 गांवों की भूमि एवार्ड घोषित कर दी गई। इसके लिए एनएचएआई के द्वारा 4.50 करोड़ की धनराशि भूमि अध्यापित अधिकारी आगरा के यहां जमा करा दी है। इसके साथ ही किसानों को मुआवजा राशि का वितरण चारों तहसीलों में कैंप लगाकर किया जाएगा।

एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्स लेन के निर्माण में जिले की चारों तहसीलों की भूमि प्रभावित होगी। इसको ध्यान में रखते हुए मुआवजा राशि चारों तहसीलों में बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ नसीरपुर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल हब की स्थापना के लिए 400 एकड़ भूमि की जरूरत भी होगी। इस भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी। एडीएम एलए नागेंद्र शर्मा, एसडीएम सदर रवींद्र मांदड, एसडीएम शिकोहाबाद भानुप्रताप सिंह, एसडीएम जसराना अमित सिंह, टूंडला पंकज वर्मा के साथ सभी तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें