फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भावत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। बुधवार को नगला जाट में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य ने कहा कि भागवत कथा के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है।
विज्ञापन

सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के पहले दिन यज्ञाचार्य पंडित मुकेशचंद्र के सानिध्य में विधि-विधान से वेदी पूजन किया गया। कथा प्रांगण से ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा गांव बदनपुर के समीप नहर पर पहुंची।
कलश भरकर पुन: कथा प्रांगण पर पहुंची। साथ में परीक्षित ब्रजेश कुमारी, सोनवीर सिंह जाट, यज्ञपति सुधा देवी, श्याम सिंह जाट के साथ ग्रामीण महिलाएं प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थीं। यज्ञाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है। और जीवन में सुख और शांति का अनुभव होता है। सत्यवीर सिंह जाट ने कहा कि भागवत कथा 31 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विष्णु जाट, विनोद कुमार जाट, सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह, सतेंद्र सिंह, नेम सिंह, कृष्णवीर सिंह, प्रेम सिंह, मनीष कुमार, सौरव जाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें