फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कालोनी को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरु

विज्ञापन
श्रीराम कॉलोनी में आंदोलन के बाद पहुची नगर निगम की टीम क्षेत्र में सफाई करती हुई - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल करने की तैयारी अधिकारियों ने शुरू कर दी है। नगर आयुक्त विजय कुमार ने सोमवार को इसका प्रस्ताव को तैयार कराकर फाइल को मेयर को भेज दी है। इस पर मेयर की सहमति मिलने के बाद बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा इसके बाद शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कोटला रोड पर बसी श्रीराम कालोनी को नगर निगम में शामिल करने की मांग में शिव कुमार राठौर के नेतृत्व में लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। करीब दस घंटे तक पुलिस लोगों को उतारने का प्रयास करती रही। इसी दौरान शिव कुमार ने केरोसिन डाल लिया था। इसके बाद लोगों को समझाने के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज और सीओ सिटी इंदूप्रभा सिंह भी टंकी पर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को इस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आंदोलन खत्म होने के दूसरे दिन नगर निगम अधिकारियों ने श्रीराम कालोनी को नगर निगम में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है।
फाइल तैयार कर मेयर के पास भेज दी गई है। मेयर द्वारा बोर्ड की बैठक की तारीख निर्धारित की जाएगी। बोर्ड की बैठक जल्द बुलाकर प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलते ही श्रीराम कालोनी को नगर निगम में शामिल करने की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- विजय कुमार नगर आयुक्त
श्रीराम कॉलोनी में सोमवार को निगम टीम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई उस टंकी के पास की गई जहां लोगों ने प्रदर्शन किया था। कालोनी में पानी की निकासी के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा सुपर शकर मशीन को भेज दिया गया था। वहीं विशेष सफाई अभियान के लिए 50 सफाई कर्मचारियों को भेजा गया था। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जेडएसओ दलवीर सिंह भी टीम के साथ पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें