फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की हत्या पर गोसा गांव स्तब्ध, रंजिश के साथ अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच

विज्ञापन
एका के नगला गौसा में बच्चे का शव मिलने के बाद मौके पर पहुचें एसपी ग्रामीण के साथ सीओ जसराना बच्चे क - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका के नगला गोसा में अर्पित उर्फ कान्हा हत्याकांड के खुलासे को पुलिस की टीमें जुट गई हैं। पुलिस की पड़ताल में पट्टे की भूमि और रास्ते को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन किसके खिलाफ दर्ज की है यह नाम जांच की बात कहते हुए पुलिस छिपाती रही।
विज्ञापन

अर्पित उर्फ कान्हा (9) जहां शौच करने गया था वहां पानी का डिब्बा आधा भरा था। कुछ दूरी पर चप्पल पड़ी थी। परिजन हैरान रह गए कि कान्हा कहां गया। तलाश की तो जहां शौच करने गया था उससे 100 मीटर की दूरी पर बाजरा के खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके पर घसीटने जैसे निशान या धारदार कोई वस्तु पुलिस को नहीं मिली है। मृतक के पिता गिरीशचंद्र पंचनामा भरवाने को तैयार नहीं थे वह मौके पर डीएम एवं क्षेत्रीय विधायक को बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि मौके पर एसडीएम जसराना कुमारचंद्र ज्वालिया, सीओ ओपी सिंह एवं एसपी ग्रामीण राजेश कुमार मौजूद थे। सुबह 11 बजे जसराना के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी पहुंच गए थे।
गिरीशचंद्र को ढांढस बंधाने के साथ ही कहा कि जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता से बात की। विधायक के पहुंचने और आश्वासन के बाद ग्रामीण पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू हुई। दोपहर 12 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ एका अनिल कुमार ने कहा कि गिरीशचंद्र ने जो तहरीर दी है उसमें कुछ लोगों पर शंका जाहिर की है। उसके आधार पर कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गिरीशचंद्र राजपूत गांव में खेती करता है। उसकी पत्नी चंद्रकांता घरेलू महिला है। गिरीश के दो बेटा एवं एक बेटी है। बड़ा बेटा हर्षित (10) इससे छोटा अर्पित उर्फ कान्हा था व सबसे छोटी बेटी राधिका (7) है। तीनों नगला खेड़ा स्थित गंगादेवी भारत सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। अर्पित कक्षा चार का छात्र था।
मां चंद्रकांता तो बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर उसको होश में लाए तो यही चिल्लाती रही कोई मेरे कान्हा को ला दे ,उसके शव से लिपट गई बोली कान्हा कहां चला गया तू..। गांव की महिलाएं भी रो पड़ीं।
कान्हा के ताऊ अनार सिंह ने बताया सुबह गिरीश अपने बड़े बेटे हर्षित के साथ गया था। इसके बाद अर्पित डिब्बे में पानी लेकर शौच को खेत की ओर गया था। उस समय अर्पित की बुआ संतोषी देवी पशुओं को बांधने गई थी।
थाना एका के नगला गोसा में अर्पित उर्फ कान्हा की हत्या रंजिशन किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के पिता ने कुछ लोगों पर आशंका जाहिर की है, इसके कारण उनके नाम अभी नहीं बताए जा रहे हैं। घटना की शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सचिंद्र पटेल, एसएसपी

एका के नगला गौसा में बच्चे का शव मिलने के बाद मौके पर पहुची फोरेंसिक टीम एव एसपी ग्रामीण के साथ सीओ- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें