फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मंदिरों में गूजेंगे बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
महाशिव रात्रि पर मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन मंदिर पर की गई सजावट। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जिले भर में विशेष आयोजन होंगे। मदिरों में तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहेगा तथा शिवालय में जयकारे गूंजेंगे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी सांती स्थित शिव मंदिर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। महंत रमेश गोस्वामी ने बताया कि इस दौरान कांवड़ियों की अलग लाइन लगवाई जाएगी। मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर परिसर में बने ओंकारेश्वर मंदिर पर सुबह साढ़े चार बजे भगवान शिव का अभिषेक कर कांवड़ भी चढ़ाई जाएगी।
राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शाम करीब पांच बजे विशेष अभिषेक किया जाएगा। मोहल्ला गंज स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर के महंत राममोहन दीक्षित का कहना है कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह चार बजे रुद्राभिषेक के साथ ही पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। शाम को फूल बंगाला सजाया जाएगा। शाम को महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के महंत पं. अन्नत अनूप शास्त्री ने बताया कि फूल बंगाला सजाने के साथ ही वहन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। व्रती प्रसाद का वितरण करने के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मोहल्ला दुली स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि सुबह अभिषेक के साथ ही शाम को शिव पार्वती विवाह के साथ महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें