फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी कारखाने में भिडे़ श्रमिकों के दो गुट, मारपीट

विज्ञापन
नगला भाऊ स्थित औद्योगिक क्षेत्र मे दो पक्षों मे मारपीट की घटना के बाद घायल हुए श्रमिक सरकारी ट्रा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत औद्योगिक आस्थान में संचालित एक चूड़ी इकाई में श्रमिकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को साथी श्रमिकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सूचना पर पुलिस को देखकर मारपीट के आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्रांतर्गत औद्योगिक आस्थान स्थित ग्लास इंडस्ट्रीज में श्रमिकों के दो गुटों में मामूली कहासुनी हो गई।
इस दौरान गांव दौलतपुर निवासी एक पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सैफुल इस्लाम (24) निवासी दीदामई, साबिर(37) निवासी कश्मीरी गेट एवं अरमान (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को साथी श्रमिकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। घायलों की ओर से पप्पू यादव, घंटोली, गिरीश यादव समेत अन्य के खिलाफ थाना दक्षिण में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें