फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर मजदूर के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आवास विकास कॉलोनी में एक मिष्ठान विक्रेता ने दो दिन पूर्व प्रतिष्ठान पर नौकरी करने वाले मजदूर को घर में घुसकर पीटा। मामले में मजदूर की पत्नी ने मामले में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाद उधार पैसों के भुगतान को लेकर बताया जा रहा है। हालांकि अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी रवेंद्र नगर के एक मिष्ठान विक्रेता के यहां नौकरी करता है। जरूरत पड़ने पर रवेंद्र ने दुकान मालिक से चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उसने अपने मकान गिरवी रखा था। तीन मार्च को रवेंद्र ने दुकान मालिक को दो लाख रुपये का चेक दिया। आरोप है कि दुकान मालिक ने धोखाधड़ी कर चेक रमेश चंद्र के नाम से भुना लिया।
रवेंद्र ने मकान का एग्रीमेंट दुकान स्वामी से मांगा तो उसने रुपयों की मांग की और दो लाख रुपये का चेक नहीं भुनाने की बात कही। इस पर रवेंद्र ने बैंक में जानकारी की रमेश चंद्र के नाम से चेक का भुगतान हुआ था। आरोप है कि दो दिन पूर्व दुकान स्वामी अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए रवेंद्र को पीटा। साथ ही जल्द से जल्द मकान खाली करने को कहा। मामले में रवेंद्र की पत्नी रामादेवी ने तहरीरा देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने और मकान के कागज दिलाने की गुहार लगाई है। एसएसआई अंजीश कुमार ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें