फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में लहरायेंगे पीपल,आंवला और बरगद के वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला में बृहस्पतिवार को पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश किया गया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कई विभाग के अफसरों संग प्राणदायी पीपल की 101 पौध को रोपकर अभियान को गति दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिला में पौधरोपण अभियान शुरू किया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने वर्षाकाल में आगामी चार जुलाई से आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान के तहत पीपल वृक्षों की पौध का रोपण किया। मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ व अन्य विभागों के अफसरों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 101 पौधों का रोपण किया गया।
इसके अलावा विभागाध्यक्षों ने पाखर, बरगद, बालमखीरा, केशिया, सेमिया, गोल्डमोहर आदि प्रजाति के पौधे भी रोपे। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें