फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद को मिला दो नई बसों का तोहफा

Tue, 13 May 2025 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। रोडवेज बस स्टेशन शिकोहाबाद में दो नई बसें शामिल हुई हैं। इन दोनों ही बसों के शामिल होने से अब स्थानीय स्टेशन पर बसों की संख्या 85 हो गई। आई हुई नई बसों को शहरी क्षेत्र में संचालित किया जाएगा। जिनका रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक शिकोहाबाद बस स्टेशन पर 83 रोडवेज बसें थीं। जिनमें से अधिकांश बसें शहरी क्षेत्र में एवं कुछ बसों को देहात क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा था। विशेषतौर पर शिकोहाबाद-इटावा, मैनपुरी, कानपुर, प्रयागराज तक एवं शिकोहाबाद से आगरा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद के अलावा लखनऊ के लिए संचालित किया जा रहा था। वहीं जनपदीय सीमा में जसराना, सिरसागंज, एका आदि क्षेत्रों में बसें संचालित हो रही थीं। रोडवेज बसों की संख्या में बीते सोमवार को दो नई बसों का इजाफा हो गया। इस तरह से अब शिकोहाबाद बस स्टेशन पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़कर 85 हो गई। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन







शिकोहाबाद बस स्टेशन पर दो नई बसों को शामिल किया गया है। इसके चलते अब यहां बसों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।



धीरेंद्र मिश्रा, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें