सेंट जोंस स्कूल की छात्रा वैभवी गर्ग के12वीं कक्षा में 99 फीसदी अंक आने पर मिठाई खिलाते परिजन।
बनना चाहती हैं सीए, एकरिंग का है शौक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सेंटजोंस स्कूल की छात्रा वैभवी गर्ग ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंक पाकर जिले में नाम रोशन किया है।
छात्रा को अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में 100 फीसदी अंक, गणित में 97, अंकाउट और बिजनेस स्टडी में 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्रा के सर्वाधिक अंक हासिल करने पर परिवार में उत्सव का माहौल छा गया। विद्यालय शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी।
छात्रा वैभवी गर्ग सरक्यूलर रोड निवासी चूड़ी व्यवसायी सौरभ गर्ग की पुत्री हैं। मां शिवाली गर्ग गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। पूरा फोकस उसी पर है। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में 98.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। छात्रा को कला, स्केच बनाना और एंकरिंग का शोक है। छात्रा ने बताया कि वह समय देखकर नहीं, बल्कि जब भी फ्री होती थी, सिर्फ पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए छात्रों को एक लक्ष्य बनाना चाहिए। पूरा फोकस उसी पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।