फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट संचालक का पुतला फूंका 

Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुतला दहन
विज्ञापन
 नौजवान समाज सेवा सोसाइटी ने दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाकर बेटियों को गलीच धंधे में फंसाने वाले आफाक एवं शायरा का पुतला दहन किया। दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने एवं मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

नौजवान समाज सेवा सोसाइटी अध्यक्ष एमडी शहरोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक नगर के जाटवपुरी चौराहे पर जुलूस के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों को गलत धंधे में फंसाने वाले आफाक एवं शायरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि रैकेट से जुड़े सफेदपोश नेताओं के भी नाम उजागर होने चाहिए। घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई। थानाध्यक्ष रामगढ़ को मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान हाजी कामरान, विकार अहमद, इमरान पीरजादा, शानुद्दीन, नासिर अहमद, सादिक, सलमान, राशिद, फिरोज मुस्तफा, वसीम खान, मोहम्मद राजू, मुहम्मद आमिर, अरशद अली, वलीकुल इस्लाम, मोहम्मद जाबिद, कल्लू, कादिर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें