फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गरीब रथ एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के बदले मार्ग; यहां देख लें सूची

Sat, 09 Sep 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। यहां सूची देख लें...
विज्ञापन
आम्रपाली एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग व गोरखपुर कैंट से कुसुम्ही स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के कार्य के चलते टूंडला होकर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द किया है। 

विज्ञापन


वहीं कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा। प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द की गईं ट्रेनों में गरीब रथ एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, आम्रपाली एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर स्पेशल, गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेनें हैं। ये ट्रेनें 11 व 12 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें