फिरोजाबाद। एमबीबीएस में दाखिले के लिए एनटीए 4 मई को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सात कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. अरविंद कुमार उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा में करीब 2600 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जलेसर रोड, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, सीएल जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए केंद्र में बेहतर व्यवस्था के लिए संपर्क किया जा रहा है। जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है।