टूंडला। आगरा सर्विस रोड स्थित एक क्लीनिक की फार्मेसी से चोर हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी भी चोरी करने का भी प्रयास किया।
आगरा सर्विस रोड निवासी मंजीत कुमार गुप्ता युगल सरकार अल्ट्रासाउंड एवं वूमेन क्लीनिक व फार्मेसी के संचालक हैं। सोमवार सुबह छह बजे करीब क्लीनिक खोला गया तो पता चला कि गेट के ताले टूटे गए हुए हैं। मंजीत गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में रविवार रात्रि 12 बजे करीब तीन चोर अस्पताल परिसर में गेट के ताले तोड़कर दाखिल हुए हैं, जो करीब 20 से 25 मिनट तक रुके हैं।
चोरों ने पहली मंजिल पर पहुंचकर फार्मेसी का ताला तोड़ा और उसके काउंटर में रखे साढे़ सात हजार रुपये चोरी कर लिए। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद