फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर संचालन के विरोध में आटो चालक लामबंद

Mon, 09 Nov 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह में ऑटो चालकों को हाईवे पर दौड़ने से रोकने पर ऑटो चालकों ने हंगामा कर दिया। चालकों का कहना था कि सर्विस रोड पर खुले मैनहॉल और अतिक्रमण के कारण ऑटो चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। ऑटो चालकों ने एसपी से समस्या का समाधान कराने  की मांग की।
विज्ञापन

 यातायात माह का शुभारंभ होने के साथ ही पुलिस सक्रिय हो गई। अफसरों ने आदेश दिए कि ऑटो को हाईवे पर ही नहीं दौड़ने दिया जाए। साहब का आदेश था और उसका पालन कराने को खाकी सक्रिय हो गई। चौराहों पर कहीं होमगार्ड तो कहीं यातायात पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। ऑटो चालकों को नीचे का रास्ता (सर्विस रोड) को दिखा दिया गया और चेतावनी दी  कि नीचे नहीं चले तो चालान होगा। हालांकि इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया कि सर्विस रोड पर खुले मैनहॉल और अतिक्रमण राह का रोड़ा बनेंगे। जाटवपुरी चौराहे से लेकर आसफाबाद तक सर्विस रोड पर अतिक्रमण रहता है। कमोबेश यही हाल आगे भी है। कई स्थानों पर मैनहॉल खुले हैं। दूसरी साइड में निगम के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि किसी  की दुकान के सामने रोको तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। मैनहॉल खुले होने के कारण ऑटो पलटने का डर है। सोमवार को पीडी जैन कालेज ग्राउंड पर एकत्रित हुए और नई व्यवस्था का विरोध किया। इस दौरान ऑटो चालकों ने जमकर नारेबाजी की। चालकों ने कहा कि मंगलवार को विधायक को समस्या बताएंगे। इस दौरान सुरेश यादव,राजकुमार, दिलशाद अली, मनोज राजपूत, मोहम्मद  आकुलउद्दीन, सुनील कुमार, जय चंद्र, गुड्डू, पंकज, सुशील, विजेंद्र के साथ कई ऑटो चालक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें