फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन रसीद न मिलने पर सिपाही ने काटा हंगामा

Mon, 09 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन रसीद न मिलने पर सोमवार को एक सिपाही ने एसपी कार्यालय पर हंगामा काटा। बाबू व सिपाही के बीच हुए इस विवाद का मामला जब एसपी देहात के पास पहुंचा तो उन्होंने फटकार लगाई। सिपाही ने एसपी देहात पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिपाही ने एसएसपी को आरोपी बाबू व एसपी देहात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी का आरोप है कि वेतन रसीद निकलवाने के लिए पिछले दो तीन दिन से पुलिस आफिस के चक्कर काट रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे भी वह बाबू के पास पहुंचा था। उन्होंने काम की मना करते हुए पांच सौ रुपये मांगे। रुपये न देने पर बाबू और सिपाही के बीच विवाद हो गया। सिपाही ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। यह मामला एसपी देहात तक पहुंच गया।

 उन्होंने सिपाही को फटकार लगा दी। सिपाही ने एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी बाबू और एसपी देहात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर सिपाही ने नौकरी छोड़ने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिपाही आफिस में बिना वर्दी के आया था। उसके साथ न तो अभद्रता की गई न ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, आरोप गलत हैं।
संजय यादव, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें