कहीं सेक्टर आफिसर नहीं पहुंचे, कहीं लटका था ताला
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विशेष दिवस पर कहीं ताला लटका दिखा तो कहीं सेक्टर आफिसर जांच को नहीं पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नदारद रहीं। कई बूथों पर अध्यापकों का सहयोग लिया गया।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए विशेष दिवस आयोजित किया। इस आयोजन की हकीकत देखने देखी तो कहीं पर अधिकारी पहुंचे, तो कई बूथों पर ताले लटके मिले। टूंडला विधानसभा क्षेत्र के बरतरा गांव के स्कूल में दोपहर ढाई बजे ताला लटका मिला। गांव के लोगों का कहना था कि रविवार की छुट्टी होने के कारण यहां कोई भी नहीं आया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि गोस्वामी बूथ संख्या 356 का काम प्रधानाध्यापिका को सौंपकर धरने में चली गई। सेक्टर अधिकारी जलनिगम के अधिकारी एसपी सिंह पड़ताल को पहुंचे। फार्म संख्या छह सात व फार्म सात छह भरे थे।
मतदाता सूची में खामियां ही खामियां
शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचल की मतदाता सूची में खामियां मिली। सरस्वती देवी, हम्वीर सिंह, राधे श्याम एवं महावीर सिंह की मौत हो गई लेनिक नाम अभी भी शामिल हैं। मधु पुत्री गंगा प्रसाद,नेहा पुत्री प्रमोद शर्मा, कल्पना की शादी हो गई। वहीं नीतेश कुमारी को दो स्थानों पर नाम शामिल कर दिया। गौंछ की मतदाता सूची में क्रमांक 24 के नाम एवं फोटो ही नहीं हैं।