शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास से चोरी हुआ 500 बोरी सीमेंट का माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस माल लेने वाले दुकानदार एवं आरोपी चालक की तलाश कर रही है। अभी माल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी प्रेमवीर सिंह एवं उसके साथी प्रदीप कुमार शर्मा ने सीमेंट का माल मंगवाया था, जोकि रेलवे यार्ड के पास खड़ा हुआ था। आरोप है कि डाहिनी निवासी अमित यादव उर्फ नीटू ने ट्रैक्टर चालक की मदद से दो गाड़ी माल अपने गोदाम पर चोरी छिपे उतरवा लिया। जानकारी होने पर पुलिस ने संगम बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से संचालित गोदाम से माल को बरामद कर लिया है। अभी माल पुलिस के कब्जे में है। वहीं पुलिस अब आरोपी दुकानदार एवं ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद