फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दंपती पर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश, इटावा-मैनपुरी में दबिश

Fri, 09 May 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश में रिश्तेदारियों मैनपुरी और इटावा जिले में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। वहीं घायल दंपती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

सिरसागंज के पटसुई गांव में मंगलवार रात अनेक सिंह उर्फ दरोगा और पत्नी सरोज पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया था। निजी ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को उनकी हालत में सुधार है। जयपुर से घर पहुंचे बेटे जितेंद्र ने रंजिश में हमले का आरोप लगाते हुए गांव के अजय, राजीव उर्फ नेता, अवनेश सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में इटावा और मैनपुरी उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी गई। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें