फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्धा से लूटपाट के आरोपियों की तलाश तेज

Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर के बाहर सो रही वृद्धा पर हुए हमले के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

मलिखानपुर रोड नई बस्ती निवासी पूरन देवी (70) वर्ष जोकि घर के बाहर सो रही थीं, उन पर हमलावरों ने रविवार देररात हमला कर दिया था। बेरहमी से पीटकर वृद्धा से नथ, पायल एवं कानों की झुमकियां लूट ली थीं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे घटनास्थल से लगभग एक किमी. की दूरी पर लगे हुए हैं। ऐसे में हमलावरों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि हम लोग जल्द ही इस घटना के हमलावरों तक पहुंच जाएंगे। उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें