शिकोहाबाद। बीयर के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान हो जाएगी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिकोहाबाद के नगला जवाहर निवासी रामदेव जोकि सिरसागंज में बीयर के ठेके पर सेल्समैन है। उसके साथ शनिवार देररात गांव नीमखेरिया की पुलिया के पास लूटपाट की घटना हुई थी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि उस मार्ग पर कहीं भी सीसीटीवी नहीं है। ऐसे में घटनास्थल के लिए जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।