फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में हॉटस्पॉट बनने के बाद एसडीएम ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
सील किया गया रास्ता - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में बघेल कॉलोनी को रेड जोन में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद हॉटस्पॉट के एक किमी दायरे को भी सील कर दिया गया है। इधर, सोमवार सुबह एसडीएम लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर निकल पड़ीं। उन्होंने स्टेशन रोड पर सब्जी का ठेला लगाने वालों पर सख्त रुख दिखाया। कई ठेलवालों के कांटे और बांट जब्त कराए।
विज्ञापन

नगर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एसडीएम ने सोमवार को मंडी के साथ ही स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मंडी में भी थोक दुकानदारों से दुकानों पर भीड़ जमा न करने की हिदायत दी है। चेतावनी दी है दुकान पर लॉकडाउन का उल्लंघन होने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, बघेल कॉलोनी में एसडीएम ने रेड जोन घोषित करते हुए प्वाइंट के चारों ओर एक किलो मीटर एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां से किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। इस क्षेत्र में शतप्रतिशत होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें