फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसडीएम ने एई और जेई को किया तलब

Wed, 13 Mar 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना-मुस्तफाबाद मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने की शिकायत व्यापारियों ने एसडीएम से की थी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एई और जेई को तलब कर मानक के अनुसार कार्य करने को कहा। वहीं लिखित शिकायत मिलने पर जांच करने की बात कही। कस्बा के मुख्य चौराहे से लेकर नगला रामा बाईपास चौराहे तक जर्जर पड़े मार्ग को लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन शिवहरे के साथ प्रमोद शिवहरे, लकी गुप्ता, मोहित गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि लोगों ने ठेकेदार पर मानक के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी जसराना सत्येंद्र सिंह को अवगत कराया। खराब गुणवत्ता का कार्य होने की शिकायत पर एसडीएम जसराना एवं क्षेत्राधिकारी जसराना श्यामजीत सिंह मौके पर पहुंचे और कार्य की गुणवत्ता को चेक करने के साथ ही मौजूद लोगों से भी बात की।
विज्ञापन

कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर मंगलवार को एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के एई और जेई को बुलाकर कार्य में लापरवाही बरते जाने की बात कही तो एई और जेई ने कहा की मानक के अनुसार कार्य कराया जा रहा है अगर नहीं हो रहा है तो कराया जाएगा। एसडीएम ने कहा अगर मानक के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें