फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा नेता पर हो कार्रवाई, उत्तर थाने पहुंचे भाकियू पदाधिकारी

Wed, 13 Mar 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के कई वार्डों में विकास कार्य न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम में धरना दिया था। इसी बीच एक भाजपा नेता उनकी कहासुनी और झड़प हुई थी। मंगलवार को भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग लेकर भाकियू पदाधिकारी एकजुट होकर उत्तर थाने पहुंचे। जहां करीब 30 मिनट तक वार्ता चली। शहरी क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किसान यूनियन पदाधिकारी सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन देने को पहुंचे। उन्होंने नई आबादी में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं से काफी कहासुनी हो गई। भाकियू नेता बाद में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चले गए। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर उत्तर थाने पहुंच गए। जहां उक्त भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और सीओ सिटी हिमांशु गौरव भी उत्तर थाने पहुंच गए। करीब 30 मिनट तक चली वार्ता के बाद भी निराकरण नहीं हो सका। इसके बाद सभी लोग एसपी सिटी कार्यालय पहुंच गए। एसपी सिटी कार्यालय पर भाजपा नेता उदय प्रताप पार्टी पदाधिकारियों के साथ आए थे, लेकिन कोई माफी नहीं मांगी। एसपी सिटी ने दोनों पक्षों द्वारा मिले शिकायती पत्रों की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान कौशल किशोर उपाध्याय, संजय शर्मा, पवन समाधिया, सुनील यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें