डीएवी कॉलेज में पढ़ते छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : डीएवी कॉलेज में पढ़ते छात्र-छात्राएं। संवाद
फिरोजाबाद। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को जिलेभर के सभी शिक्षण संस्थान दोबारा खुल गए। हालांकि, पहले ही दिन सुबह से शुरू हुई तेज बारिश और सड़कों पर जलभराव के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद रही। सरकारी व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जहां बमुश्किल 20 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे, वहीं निजी स्कूलों में यह आंकड़ा करीब 50 फीसदी के आसपास रहा।
30 जून तक चले ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खोलने के लिए शिक्षकों ने तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन बुधवार सुबह मौसम के बदले मिजाज ने इस पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण तिलक इंटर कॉलेज के मैदान सहित कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पानी भर गया, जिससे पहुंचे हुए छात्र भी वापस घर लौट गए। डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और जलभराव का असर अधिक होने के कारण छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके। मौसम साफ होते ही अगले दो-तीन दिन में उपस्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर, निजी स्कूलों का हाल थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन वहां भी अभिभावकों ने जलभराव को देखते हुए बच्चों को घर पर रोकना ही बेहतर समझा। सुबह 8 बजे के निर्धारित समय के बजाय छात्र 9 बजे के बाद तक स्कूल पहुंचते रहे।
सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए और शिक्षण कार्य के साथ अन्य गतिविधियां तेजी से शुरू कराई जाएं।
- मुदिता पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक