फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में स्कूल वैन में लगी आग, मासूम का झुलस गया चेहरा; अन्य छात्र सुरक्षित

Sat, 05 Apr 2025 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के एका में शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में आग लग गई। हादसा वैन में गैस रिफलिंग करते समय हुआ। आग में एक बच्चे का चेहरा झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

 
विज्ञापन
स्कूल वैन में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में शनिवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन में एलपीजी गैस भरवाते समय आग लग गई। किसी तरह वैन से बच्चों को बाहर निकाला गया। फिर भी एक छात्र का चेहरा झुलस गया। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल छात्र को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति के स्कूलों में ऐसे वाहनों को संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी स्थित एक प्राइवेट स्कूल की वैन शनिवार को बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी रामपुर रोड पर चालक ने एलपीजी गैस डलवाने के लिए वैन खड़ी कर दी। गैस भरवाते समय ही अचानक वैन में आग लग गई। वैन से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चों को वैन से बाहर निकाला। 

इसके बाद भी कस्बा एका निवासी विनय का पुत्र अनायास का चेहरा झुलस गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह झुलस गई। आसपास के लाेगों की तत्परता से कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। गाड़ी में रखे छात्र-छात्राओं के बैग तथा पुस्तकें भी जल गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गैस भरवाते समय वैन में आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बिना अनुमति के हो रहा था संचालन
एका क्षेत्र के जिस प्राइवेट स्कूल वैन में शनिवार को आग लगी थी। उस तरह की वैन का संचालन करने की अनुमति तक नहीं है। इसके बाद भी वैन में काफी समय से बच्चों को ढोया जा रहा था। स्कूल प्रबंधन का इस पर कोई ध्यान नहीं था।

एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन सुरेशचंद्र यादव ने बताया कि एका क्षेत्र में एक स्कूल की वैन में आग लगने की जानकारी हुई थी। उक्त वैन का संचालन की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी संचालन हो रहा था। इसकी फिटनेस और अन्य जरूरी जानकारी जुटाई जा रही हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें