फिरोजाबाद। एडेड जूनियर हाईस्कूल में छात्र संख्या कम होने और सूचना नहीं देने पर बीएसए अरविंद पाठक ने 11 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय से विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की संख्या मांगी जा रही है लेकिन सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। माना जा रहा है कि इन विद्यालयों में छात्र संख्या फर्जी तरीके से पंजीकृत कर ली है।
सूची न देने पर मौलाना आजाद निस्वा कन्या जूनियर हाईस्कूल, सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल, महाराजा अग्रसेन कन्या जूनियर हाईस्कूल हुब्बलाल बालिका विद्यालय, श्रीगांधी विद्यालय टूंडली, इंद्रा गांधी कन्या जूनियर हाईस्कूल, सेवा राम बाबू सिंह विद्यालय नगला धीर, भगवती देवी पालीवाल कन्या विद्यालय, जन शक्ति विद्यालय रुधैनी, मदनपुर माध्यमिक विद्यालय, जनता आदर्श विद्यालय चिरहुली भदान के प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया गया है।