फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार से लगाई स्कूल खोलने की गुहार

विज्ञापन
किहाबाद- प्राइवेट स्कूल संचालक एनएस गार्डन में मीटिंग करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्राइवेट स्कूल संचालकों की एक बैठक स्टेशन रोड स्थित एनएस गार्डन में आईवे इंटरनेशनल स्कूल की नंदिनी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में स्कूल संचालकों ने प्रदेश सरकार से स्कूल खोलने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल संचालक बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। संगठन ने सरकार व जिला प्रशासन से स्कूलों को जल्द खोलने की मांग की। संचालकों ने कहा कि स्कूलों में होने वाली समस्याएं जैसे विद्युत बिल, गाड़ियों की फिटनेस, बिल्डिंग के ऊपर लोन की किस्त, अध्यापकों का वेतन आदि समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। चेतावनी दी यदि प्रशासन हमारी मांगे नहीं मानता है तो शीघ्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मीटिंग में विपिन उपाध्याय, पंकज कुमार, अजय कुमार, विनोद यादव एडवोकेट, दीपक, सत्येंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, रेखा, भावना यादव, मृदुल द्विवेदी, राजीव जैन, रमन, वासुदेव यादव आदि स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विपुल उपाध्याय नगर अध्यक्ष नियुक्त
जिला कमेटी के पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष नंदिनी यादव, जिला सचिव रूबल मल्होत्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अहूजा एवं फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष मनीष द्विवेदी की देखरेख में शिकोहाबाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विपुल उपाध्याय को अध्यक्ष, संदेश कुमार उपाध्यक्ष एवं अखिलेश्वर सचिव पद के लिए नियुक्त किए गए। मीटिंग में सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें