फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर लगे 70 में से 30 सीसीटीवी कैमरे खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को प्रमुख चौराहे पर लगाए गए 70 सीसीटीवी कैमरे में से 30 कैमरे खराब हैं। जिन क्षेत्रों के कैमरे खराब हैं उनमें संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

जिले में करीब 70 प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरेी लगे हैं। इनमें से तीस खराब हैं। इनमें संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले उर्वशी तिराहा, सुभाष तिराहा, गांधी पार्क चौराहा, बंबा चौराहा रसूलपुर थाना, नालबंद चौराहा, जाटवपुरी, आसफाबाद चौराहा सहित शहर के साथ कस्बाई क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। एसएसपी अजय कुमार पांडेय के संज्ञान में मामला आने के बाद इन कैमरों को ठीक कराने की दिशा में काम प्रारंभ कर दिया है। कैमरों को लगाने वाली कंपनी से संपर्क साधकर इनको ठीक कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि की डिमांड शासन से भी की जा रही है।
जिले के प्रमुख चौराहों पर 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें से 30 के करीब खराब होने की जानकारी मिली है। इनको ठीक कराने के लिए कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही इन सभी कैमरों को चालू किया जाएगा ताकि अपराधियों के साथ चौराहों की सही ढंग से निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें