फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम,एडीएम,कंट्रोल रूम,न्यायालय,एसएसपी के कार्यालय कक्षों को किया गया है सैनिटाइज

विज्ञापन
जिला मुख्यालय परिसर के आसपास सेनेंटाइज करती नगर निगम की टीम् - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के दौर में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। डीएम, एडीएम कार्यालय, एसएसपी दबरई कार्यालय के साथ न्यायालय प्रांगण को शनिवार को सैनिटाइज कराया गया। प्रशासन की ओर से न्यायालय में प्रवेश करने में और सख्ती बरतना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना की जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में तैनात लिपिक व मीडियाकर्मी के पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस-प्रशासन सावधान हो गया है। शनिवार सुबह से जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम, एडीएम कार्यालय, डीएम कार्यालय के साथ अन्य कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया।
इस दौरान निगम की टीम ने मीटिंग हॉल सहित एसएसपी कार्यालय के प्रवेश द्वार, एसपी देहात तथा कार्यालयों में फाइल के साथ कक्षों को सैनिटाइज किया। इसके बाद टीम जनपद न्यायालय प्रांगण में पहुंची। न्यायालय में जिला जज के साथ ही अन्य कक्षों को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें