फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगरपालिका के हाजिरी विवाद में सफाई नायक गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी पर हुए विवाद में पुलिस ने लिपिक की तहरीर पर चार नामजद समेत 25 अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सफाई नायक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यादव कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार नगरपालिका परिषद में लिपिक पद पर तैनात हैं। उन्हें सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीड़ित आदित्य कुमार का आरोप है कि वीरेंद्र वाल्मीकि, सफाई नायक रामऔतार, सफाई कर्मचारी अजीत और विवेक निवासी कटरा मीरा समेत करीब 25 अन्य लोगों ने मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे दर्जी गली में उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी लोग जबरन हाजिरी लगाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार रात सफाई नायक रामऔतार को हिरासत में लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें