फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाटी हादसा : मृतक किशोर के परिजन को मिला 10 लाख रुपये का चेक

Fri, 29 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कुणाल के पिता पंकज कोदस लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते आगरा विप्रा के अधिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : कुणाल के पिता पंकज कोदस लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते आगरा विप्रा के अधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा की चौपाटी में पिछले दिनों हुए जिप लाइन हादसे में जान गंवाने वाले गांधी नगर निवासी किशोर कुनाल अग्रवाल के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों के बाद आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया है।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल के पुत्र कुनाल अग्रवाल (15) का आगरा चौपाटी में हुए जिप लाइन हादसे में निधन हो गया था। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।
इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक मनीष असीजा और भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर की उपस्थिति में आगरा विकास प्राधिकरण की टीम फिरोजाबाद पहुंची। एडीए के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता राज कपूर व राकेश कुमार तोमर और अभियंता धनेश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने बताया कि चौपाटी मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने के साथ-साथ मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी अन्य सरकारी मदद दिलाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस दौरान कुलदीप मित्तल एडवोकेट, मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, किशोर अग्रवाल और मनोज ताऊ सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें