पुलिस के मोबाइल वाहनो को सैनिटाइज करने को लाई गई स्प्रेयर मशीन
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस सावधानी बरत रही है। पुलिस के वाहनों को सैनिटाइज करने के लिए पांच स्प्रेयर मशीनों को खरीदा गया है। इन मशीनों के माध्यम से पुलिस वाहनों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए पीआरबी 112 की टीमों को मास्क, साबुन, हैंड ग्लव्स का वितरण किया है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों को सैनिटाइज करने के लिए जिले में पांच स्प्रे मशीनों को मंगाया है। इन मशीनों से सभी पीआरबी मोबाइल, अधिकारियों की मोबाइल गाड़ियों को सैनिटाइज किया जाएगा।
शनिवार को एसपी देहात राजेश कुमार के निर्देशन में सीओ शिकोहाबाद इंदुप्रभा सिंह ने डायल 112 के साथ पुलिस के वाहनों को स्प्रेयर मशीनों के माध्यम से सैनिटाइज कराया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया प्रत्येक स्प्रेयर मशीन की क्षमता 16 लीटर के करीब है।
उन्होंने कहा कि स्प्रेयर बैटरी चलित होने के कारण एक बार में 20 से लेकर 25 तक गाड़ियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा शनिवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के सभी थाना मोबाइल, थार मोबाइल और अधिकारियों की मोबाइल वाहनों को सैनिटाइज किया गया7 उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र की गाड़ियों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।