फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक व कैंडी के नमूने लिए

Fri, 29 May 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औष​धि विभाग की टीम। स्रोत: विभाग - फोटो : सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औष​धि विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी के बीच बाजार में बिक रहे आइसक्रीम, आइस कैंडी और शीतल पेय पदार्थों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। सहायक आयुक्त चंदन पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को टीमों ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जसराना स्थित मदर डेयरी आइसक्रीम विक्रेता से दो, सुहागनगर में संचालित आइस लॉलीज और आइस कैंडी प्रतिष्ठानों से सैंपल, सैलई की पुलिया स्थित कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से कैफीन युक्त पेय पदार्थ का एक नमूना, मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ चौराहे से आइसक्रीम का एक, टूंडला बाईपास स्थित आइसक्रीम सप्लायर से दो और शिकोहाबाद से भी आइसक्रीम का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। सहायक आयुक्त चंदन पांडेय ने कहा कि गर्मी में मिलावटी व अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है, साथ ही उन्होंने लोगों से ताजा और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें