पुलिस लाइन में परेड़ लगाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
- फोटो : पुलिस लाइन में परेड़ लगाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कार्यकुशलता को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का भव्य आयोजन किया गया। एसएसपी ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान एसएसपी आदित्य लांग्हे ने उपस्थित कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया तथा टोलीवार ड्रिल कराई, जिससे बल में अनुशासन और एकरूपता बनी रहे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ भी लगवाई गई। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद