फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 5052 किसानों का सस्पेक्टेड डाटा कृषि विभाग को मिला है। इन किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची है। शासन से सूची मिलने के साथ उप निदेशक कृषि प्रसार ने इसका क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से सत्यापन प्रारंभ करा दिया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि का किश्त पिछले दिनों किसानों के खाते में भेजी गई थी। धनराशि भेजने के दौरान काफी संख्या में किसानों को शिकायत है कि उनके बैंक अकाउंट में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कृषि विभाग को कैंप लगाकर सम्मान निधि से वंचित किसानों का चिह्नांकन करके उनके आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
माना जा रहा है कि किसानों के आधार कार्ड के नंबर तथा बैंकों का आईएफएससी कोड के बदलने के कारण जिले के 5052 किसानों के बैंक एकाउंट में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची।
अब शासन ने इसकी सूची उपनिदेशक कृषि के यहां इसकी सूची भेजी है। 5052 किसानों का सस्पेक्टेड डाटा की सूची मिलने के बाद कृषि विभाग ने क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से इसका सत्यापन कराना प्रारंभ कर दिया है।
शासन से जिले के 5052 किसानों का सस्पेक्टेड डाटा मिला है ये उन किसानों की संख्या है जिनके बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची है। क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से इनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के साथ इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिससे उनके बैंक खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंच सके। -डॉ. हंसराज, उपनिदेशक कृषि प्रसार