फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति जौंधरी पर वित्तीय घपले की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साधन सहकारी समिति जौंधरी पर गंभीर वित्तीय अनियमिता बरते जाने की आशंका है। किसानों से की गई ऋण वसूली को उचित खाता में समायोजित नहीं किए जाने की शिकायत लेकर कई किसान बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि समिति सचिव व आंकिक ने उनसे वसूली ऋण की धनराशि को सरकारी खातों में जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन

जौंधरी निवासी किसान ओमवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद एवं मंजू देवी के अलाव गढ़ी सिधारी निवासी किशन स्वरूप एवं गढ़ी फतेह निवासी अजय पाल सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में किसानों ने साधन सहकारी समिति जौंधरी पर कार्यरत रहे तत्कालीन सचिव व आंकिक पर गंभीर वित्तीय अनियमिता का आरोप लगाया है।
किसानों के अनुसार इन दोनों ने किसानों से वसूली गई ऋण राशि को सरकारी खातों में जमा नहीं कराया है। जबकि उवर्रक क्रय के एवज में ली गई धनराशि अभी भी उनके खातों में अवशेष दर्शाई जा रही है। किसानों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्च स्तरीय जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें