फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारकर,मनोरंजन,वन विभाग की कम वसूली पर फटकार

Tue, 09 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारकर,मनोरंजन,वन विभाग की कम वसूली पर फटकार
विज्ञापन

फीरोजाबाद(ब्यूरो)। डीएम विजय किरन आनंद ने राजस्व वसूली की समीक्षा की। व्यापारकर,मनोरंजन एवं वन विभाग के राजस्व की स्थिति काफी खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी फटकार लगाई है। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि जिले में शराब माफिया एवं खनन माफियाओं का चिह्नांकन करके उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। राजस्व को नुकसान ही पहुंचाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्टाफ मीटिंग के दौरान राशन सामिग्री का सही ढंग से ही वितरण कराने के निर्देश दिए। साफ कहा कि गरीबों का ही राशन सामिग्री को यदि ब्लैक में बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम कर्मेंद्र ंसिह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रवींद्र मांदड़,एसडीएम जसराना अमित ंसिह,टूंडला पंकज वर्मा,डीएसओ शरद कुमार स्वर्णकार के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



सूखे से प्रभावित किसानों को
पुरानी दर से मिलेगा मुआवजा
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। सूखे से प्रभावित किसानों को शीघ्र ही पुरानी दर से मुआवजा राशि मिलेगी। शासन से आई 53 करोड़ की धनराशि को भी सभी तहसीलों को जारी कर दी है। एडीएम कर्मेंद्र ंसिह ने कहा कि गत वर्ष सूखे से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के लिए धनराशि की डिमांड की थी। उसी के एवज में जिले को 53 करोड़ के करीब धनराशि मिली है। तहसीलों की डिमांड के ही हिसाब से मुआवजा राशि दी गई है। उन्होंनें कहा कि शीघ्र ही लेखपालों के द्वारा इसका वितरण गांवों में कराया ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें