फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर पाबंदी, औषधि विभाग अलर्ट, दो सैंपल लिए

Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। औषधि निरीक्षक ने इसके लिए मेडिकल स्टोर व अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में एक भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप न बेचें। इससे दवा बाजार में हलचल है। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने दबरई स्थित मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन के गोदाम से दो सीरप के नमूने जांच के लिए संकलित किए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 14 बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगा दिया गया है। औषधि निरीक्षक देशबंधु ने इस सिरप की बिक्री तुरंत रोकने व स्टॉक की जानकारी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने बताया कि इस प्रकार के कफ सिरप में कोडीन की मात्रा अधिक होती है। करीब 48.6 प्रतिशत डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया जाता है। जिससे किडनी के फेल होने की संभावना बढ़ जाती है। विभाग की ओर से औचक निरीक्षण करने की रणनीति तैयार की गई है। सरकारी व निजी संस्थाओं में दवा की सैंपलिंग कराई जाएगी।




दवाओं के बारे में ली जानकारी
- औषधि निरीक्षक देशबंधु ने सोमवार को दबरई स्थित मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन के गोदाम का निरीक्षण किया। अलग-अलग नौ दवाओं के नमूने लेने के साथ ही उन्होंने गोदाम के प्रभारी को निर्देश दिया है कि कोडीन की अधिक मात्रा वाले कफ सिरप व अन्य दवाओं को अगल रखवा दें। कोल्ड्रिफ कफ सिरप की आपूर्ति किसी भी अस्पताल में न किया जाए। हालांकि यह दवा नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें