फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: टेंट हाउस में लगी भीषण आग...दो घंटे बाद चार दमकलों ने पाया लपटों पर काबू, लाखों रुपये का जला सामान

Mon, 06 Oct 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टेंट स्वामी ने गोदाम में रखी बाइक और अन्य जरूरी सामान को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज में सिरसा रोड पर स्थित दुर्गा मैरिज होम में रखे टेंट के सामान के गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए सिरसागंज और शिकोहाबाद से दमकल की चार गाड़ियां बुलानी पड़ीं, जिन्होंने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन


आग लगने के कारण सुबह जब लोगों ने अपनी छतों से धुएं का गुबार उठते देखा। टेंट स्वामी अमित को जानकारी मिलने पर उन्होंने सबसे पहले गोदाम में रखी बाइक और अन्य जरूरी सामान को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सबसे पहले सिरसागंज फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी, नगर पालिका कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन आग के भयानक रूप को देखते हुए, शिकोहाबाद से भी अतिरिक्त दमकल बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर दो घंटे में आग पर काबू पाया। टेंट स्वामी अमित गुप्ता ने बताया कि मैरिज हॉल में कुर्सी, सोफा, कपड़े, मेज, मैट और सजावट का लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह से जल गया। अमित गुप्ता के मुताबिक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें