फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान की हवा निकाल रहे सफाई कर्मी का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संचारी रोग एवं कोविड-19 से बचाव के लिए संचालित विशेष सफाई अभियान में लापरवाही बरते रहे 45 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। शनिवार को ओडीएफ वार रूम द्वारा वीडीओ कॉफ्रेसिंग के माध्यम से ली गई लोकेशन में ये सभी सफाई कर्मी मौके पर अनुपस्थित मिले। सभी को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों एवं कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी और जलभराव की समस्या के निदान के लिए टीमों का गठन किया गया है।
शनिवार को डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने ओडीएफ वॉर रूम में वीडीओ कॉफ्रेसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉकों में सफाई कार्य का निरीक्षण एवं सफाई कर्मियों की लोकेशन जानी। इस दौरान अलग-अलग ब्लॉकों में करीब 45 सफाई कर्मी अनुपस्थिति मिले। इनमें से कई ने कारण स्पष्ट करने के लिए मोबाइल भी नहीं उठाए। डीपीआरओ ने मौके पर अनुपस्थित सभी 45 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें