वाहन की चपेट में आने से साधु की मौत
सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर में अज्ञात बाइक सवार की चपेट में आने से एक साधु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं आगरा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
मामला सोमवार की रात का है। नगला खंगर के हनुमंत खेडा के पास एक साधु गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। राहगीरों की सूचना मिलने पर नगला खंगर पुलिस ने तत्काल ही साधु अशोक निवासी नगला ताल को इलाज के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। जहां गम्भीर हालत होने पर आगरा रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी की मृत्यु हो गयी। संवाद