फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : 361 निजी विद्यालयों की 4900 सीटों पर गरीबों को मिलेगा दाखिला

Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 6 मार्च से प्रवेश शुरू होगा। इससे पहले 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें निर्बल आय वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिले के निजी 361 विद्यालयों की 4900 प्रतिशत सीटों पर बच्चे दाखिला पा सकेंगे। इसके लिए बीएसए स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीटों पर निर्बल आय वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में 361 निजी विद्यालय में आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाना है। इसमें जिलेभर के विद्यालयों में गरीब व कमजोर आय वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए सरकार निशुल्क पढ़ाई के साथ ही पांच हजार रुपये ड्रेस व बैग के लिए मदद करती है। वहीं निर्बल आय वर्ग परिवारों के बच्चे को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश दिया जाएगा।
इसके लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। पिछले साल 3600 बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश मिल सका था। ऐसे में इस बार 361 विद्यालयों ने आरटीई के तहत प्रवेश लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इन विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सात जुलाई तक सभी बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन




-

-आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों की करीब 4900 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। वहीं सात जुलाई तक सभी सभी बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। चार चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आशीष पांडेय, बीएसए


ये लगेंगे दस्तावेज



ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, (आधारकार्ड, वोटरकार्ड, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक) में से कोई एक आय प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और विकलांग प्रमाणपत्र (यदि है तो) बीआरसी पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें