फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 14 जनवरी तक होंगे कक्षा नौ से 12 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए समाज कल्याण विभाग व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि में बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं 14 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।जिले के पूर्व दशम (कक्षा 9वीं व 10वीं) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11, 12) में पढ़ाई के लिए समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में शासन ने 31 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं से आनलाइन आवेदन मांगे थे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही छात्रवृत्ति की वेबसाइट ने ठीक से काम नहीं किया था। एक-दो दिन तक बंद रहती तो कभी सर्वर डाउन होने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहे थे। छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद शासन तक शिकायत पहुंचने पर विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा ने बताया कि अब कक्षा नौवीं और 10वीं के छात्र आठ जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक विभाग की वेबसाइट पर और कक्षा 11वीं और 12वीं के 10 जनवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। जो पात्र होंगे उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें