फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

Sun, 23 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वीर सावरकर नगर शाखा के 200 कार्यकर्ताओं ने रविवार को आसफाबाद स्थित कमला देवी स्कूल से पूरे गणवेश में पथ संचलन किया। पथ संचलन में शामिल कार्यकर्ताआें का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कमला देवी स्कूल पर सबसे पहले संघ की वंदना हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी। क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख मेरठ श्रीकृष्ण, महानगर संघचालक डा. रमाशंकर सिंह, नगर कार्यवाह हरीशंकर ने संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों की धुन पर शंखनाद करते हुए पथ संचलन शुरू हुआ। पथ संचलन आसफाबाद कमला देवी स्कूल से होते हुए टूटी पुलिया, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, शांति नगर, आसफाबाद सर्विस रोड, रेलवे फाटक, डाक बंगला, नीबू वाला बाग, रसूलपुर टंकी, ज्ञान सरोवर स्कूल, जैन गली, मोहम्मदगंज, रसूलपुर मंडी, प्रेमनगर डाक बंगला, कलावती देवी स्कूल सर्विस रोड, आसफाबाद चौराहा से कमलादेवी स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का हिदूंवादी संगठनों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक वेदप्रकाश, महानगर कार्यवाह ब्रजेश, महानगर व्यवस्था प्रमुख राजेश कुमार, महानगर शारीरिक प्रमुख गौरव, नगर शारीरिक प्रमुख भगवान सिंह, महानगर सेवा प्रमुख विश्नू, महानगर संपर्क प्रमुख रमाकांत शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पथ संचलन मार्ग पर  लगे रहे गंदगी के ढेर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को आसफाबाद स्थित कमला देवी स्कूल से पथ संचलन शुरू किया गया। कार्यक्रम के संबंध में नगर निगम को लिखित में सूचना दी गई थी। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से आरएसएस कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें