लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बालाजी मंदिर के समीप हाईवे पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और एक बाइक बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि 10 अप्रैल को माधवगंज फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल लूट लिया था। जिस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लुटेरों के खिलाफ अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक मोटर साइकिल लेकर हाईवे पुल पर बालाजी मंदिर के समीप खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद की। जब पूछा तो उसने बताया कि मोबाइल उसने और उसके दोस्त ने अभिकांत निवासी तुलसी नगर बाउथ बलरई इटावा ने एक महिला से लूटा था। पुलिस ने पकड़े गए युवक का नाम चंद्रशेखर निवासी बिठौली चौबिया जनपद इटावा बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि फरार आरोपी अभिकांत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।