शिकोहाबाद- रोडवेज परिसर में नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने तीनों यूनियन के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर विरोध किया।
कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संजय बाबू बघेल की अध्यक्षता में तीनों यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों पर सरकार संज्ञान नहीं लेगी, कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। रोडवेज मजदूर सभा अध्यक्ष आलोक यादव, सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव, और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष संजय बाबू के अलावा अवनेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, कृष्णकांत यादव, अशोक यादव, रविंद्र सिंह, नेपाल सिंह और राजेंद्र सिंह यादव रहे।
फोटो