फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद सड़क हादसा: मौत बनकर आई रोडवेज बस, चीखों से सहम गए लोग...एक-एक कर गईं पांच जानें

Sun, 02 Jun 2024 09:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। हादसा का मंजर देख लोग सहम गए। रोडवेज बस मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। कार और ऑटो को रौंद दिया। इस हादसे में बस की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शनिवार को एटा से चलकर आगरा जा रही रोडवेज बस ऑटो सवार लोगाें के लिए मौत बन गई। रोडवेज बस की टक्कर पड़ते ही कार व ऑटो सवार लोगाें की चीखें निकल गईं। हादसे में तीन की मौके पर व मां-बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। रोडवेज बस के चालक ने जल्दबाजी में ओवरटेक करते हुए कार व ऑटो को रौंद दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को एटा रोड पर रोडवेज बस चालक की जल्दबाजी ने पांच जिंदगियों को छीन लिया। हादसा रजावली थाना क्षेत्र में एटा-टूंडला मार्ग पर हुआ। दोपहर करीब 12:30 बजे एटा से आगरा की ओर जा रही एटा डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूपी82एटी 3633) ने आगे चल रही ब्रीजा कार में सबसे पहले टक्कर मारी। जिससे कार की टक्कर आगे चल रहे ऑटो से हुई। इससे ऑटो पलट गया। 

 

टक्कर की तेज धमाके जैसी आवाज सुन भीड़ एकत्रित हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया। जिसे पचोखरा पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं बस की टक्कर से ऑटो सवार चिलासनी निवासी अनिल (28), सत्यनगर टापा खुर्द निवासी सपना (30), ऑटो चालक चिलासनी निवासी मोनू (24) की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं तजापुर निवासी रेनू (26), रेनू का पुत्र कार्तिक (04 ) की सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

 
विज्ञापन

हादसों के बाद औपचारिकता निभाते हैं अधिकारी
फिरोजाबाद से एटा की ओर जाने के लिए दो मार्ग हैं। जिनमें एक टूंडला होकर और दूसरा शिकोहाबाद होकर है, लेकिन लोग अधिकतर टूंडला होकर एटा जाना पसंद करते हैं। इस मार्ग पर रोडवेज बस चालक नियमों का ताक पर रख बस दौड़ाते हैं। हादसा होने के बाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी करते हैं। इससे चालकों को कभी भी अपनी गलती का अहसास ही नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें